फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मुख्यमंत्री योगी की सक्रियता का दिख रहा असर, कोरोना संक्रमितों की संख्या पांच हजार से भी कम हुई

Sun, 23 May 2021 05:37 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

यूपी के लिए अच्छी खबर है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या अब पांच हजार से भी कम हो गई है। इस सफलता में यह भी देखना होगा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फ्रंटफुट पर आकर मोर्चा ले रहे हैं।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना के खिलाफ फ्रंटफुट पर आकर मोर्चा ले रहे हैं शायद यही कारण है कि प्रदेश में संक्रमितों की संख्या में तेजी से कमी आ रही है। यह पहली बार है कि रविवार को कोरोना के पांच हजार से भी कम केस आए हैं जबकि टेस्टिंग हर रोज बढ़ाई जा रही है। बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 3.17 लाख टेस्ट किए गए हैं। प्रदेश में रविवार को कोरोना के 4844 नए मामले सामने आए, जबकि 234 लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन

यह सरकार की आक्रामक टेस्टिंग, ट्रेसिंग और ट्रीट की ही रणनीति का ही परिणाम है कि 24 अप्रैल को जहां 38000 संक्रमित पाए गए थे वहीं अब हर रोज पाए जा रहे संक्रमितों की संख्या घटकर पांच हजार से भी कम हो गई है। प्रदेश में 22 दिनों में 226000 सक्रिय केस कम हुए हैं।

उत्तर प्रदेश में इस समय कुल सक्रिय मामलों की संख्या 84800 है। प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड 4.67 करोड़ कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं। कोरोना को लेकर मुख्यमंत्री की सक्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि खुद कोरोना निगेटिव होने के बाद वह अब तक 15 मंडलों का दौरा कर चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें