फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में साधारण एसी बसें चलाने की तैयारी

Mon, 23 Dec 2013 10:41 AM IST
नरेश शर्मा/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
परिवहन निगम नए साल में साधारण एसी बसें चलाने की तैयारी में है।
विज्ञापन


इससे पहले निगम ने जिन राज्यों में इन बसों का संचालन हो रहा, वहां का मौका मुआयना कराने का फैसला किया है।

इसके लिए चार जांच दलों का गठन हुआ है। यह जांच दल 8 जनवरी तक साधारण एसी बस पर अपनी रिपोर्ट प्रबंध निदेशक को सौंपेगा।

प्रबंध निदेशक मुकेश कुमार मेश्राम के निर्देश पर तकनीकी इकाई की तरफ से जांच दल गठित करने का आदेश जारी हुआ है।

इसके तहत दो-दो अधिकारियों का दल महाराष्ट्र, कर्नाटक, राजस्थान एवं आंध्र प्रदेश जाकर वहां चलने वाली साधारण एसी बसों का जायजा लेगा।

यह दल उन राज्यों के परिवहन अधिकारियों से मुलाकात करके यह भी पता करेगा कि साधारण एसी बसों को खुद की कार्यशाला में तैयार किया या कंपनी से सीधे खरीदा है।
विज्ञापन


साथ ही मोटर कंपनी से खरीदने एवं कार्यशाला में तैयार करने में कितनी लागत आती है। वहीं, इन राज्यों की साधारण एसी बसों में जनता को कौन-कौन सी सुविधाएं मुहैया कराई गई हैं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार यह जांच दल शीघ्र ही रवाना होगा। हर दल को 8 जनवरी तक रिपोर्ट सौंपने के लिए कहा गया है।

रिपोर्ट आने के बाद प्रबंध निदेशक साधारण एसी बसों को कार्यशाला में तैयार करने या कंपनी से खरीदने के बारे में फैसला करेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें