फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शुरू हुईं नई कैथलैब, नए भवन में हड्डी रोग की ओपीडी 17 से

विज्ञापन
केजीएमयू में शुरू हुई नई कैथ लैब
विज्ञापन
केजीएमयू में 941 करोड़ रुपये से शुरू होने वाली परियोजनाओं का मरीजों को सीधा फायदा मिलना शुरू हो गया है। संस्थान के कार्डियोलाॅजी विभाग में स्थापित नई कैथलैब में प्रोसीजर शुरू हो गए हैं। वहीं सेंटर फॉर आर्थोपैडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयालिटी सेंटर में बृहस्पतिवार से ओपीडी का संचालन शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 14 जुलाई को केजीएमयू में आठ मंजिला सेंटर फॉर आर्थोपैडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयालिटी और कार्डियोलाॅजी के नए भवन का शुभारंभ किया है। 105 करोड़ की लागत से तैयार कार्डियोलाॅजी विभाग के 10 मंजिला भवन में आईसीयू के 96 अतिरिक्त बेड शुरू किए जा रहे हैं। अब कुल बेड संख्या 180 हो गई है। इसके साथ ही यहां दो कैथलैब स्थापित की गई हैं। अब यहां कैथलैब की संख्या तीन से बढ़कर पांच हो गई है। इन कैथलैब में प्रोसीजर शुरू हो गया है। वार्ड में भर्ती भी शुरू की जा रही है। इसी तरह 86 करोड़ रुपए की लागत से तैयार सेंटर फॉर आर्थोपैडिक्स एवं सुपर स्पेशिलयालिटी सेंटर में बृहस्पतिवार से ओपीडी शुरू होगी। इस भवन में कुल 340 बेड हैं। जिसमें 24 प्राइवेट रूम और 24 आईसीयू बेड हैं। आठ ऑपरेशन थिएटर हैं। इस भवन में आर्थोपेडिक्स सर्जरी, पीडियाट्रिक आर्थोपेडिक्स, स्पोर्ट मेडिसिन विभाग संचालित होंगे। यहां बोन और टिश्यू बैंक के साथ ही सभी तरह की रेडियोडायग्नोसिस और पैथोलॉजी जांच की सुविधा भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें