फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नई कैटरिंग पॉलिसी के तहत ट्रेन में मिलेगा अच्छा और सस्ता खाना, देखें मेन्यू

Mon, 06 Mar 2017 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो प‌िक
विज्ञापन
सबकुछ ठीक रहा तो जल्द ही ट्रेनों में यात्रियों को खाने का मेनू मिलेगा। खाने की गुणवत्ता होगी और हर सीट पर रेटलिस्ट लगाई जाएगी। इतना ही नहीं ओवरचार्जिंग की शिकायत मिलने पर डिस्ट्रीब्यूशन में लगी एजेंसी का ठेका तत्काल निरस्त कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि हाल ही में रेलवे बोर्ड की ओर से नई कैटरिंग पॉलिसी जारी की गई है, जिसके तहत ट्रेनों व स्टेशन पर खानपान की सभी सेवाएं भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम(आईआरसीटीसी) को सौंप दी गई है। 

खास बात यह है कि अब ट्रेनों में खाना बांटने व उस खाने को बनाने का काम दो अलग-अलग एजेंसियों को सौंपा जाएगा। जिससे गुणवत्ता बनी रहेगी व ओवरचार्जिंग पर रोक लगने की उम्मीद जताई जा रही है। 
विज्ञापन


आईआरसीटीसी अधिकारियों की मानें तो ट्रेनों में खानपान की जो सुविधाएं दी जाती हैं, उनकी दरें बहुत ही वाजिब हैं। लेकिन पैंट्री कार मालिकों ने ट्रेनों को लूट का अड्डा बना रखा है।

यात्रियों की जागरुकता जरूरी

डेमो प‌िक
चाय-कॉफी से लेकर लंच-डिनर तक पर डबल तक रकम यात्रियों से वसूलते थे, जिसकी सैकड़ों शिकायतें रोजाना दर्ज होती रही हैं। लेकिन अब इस पर लगाम लगेगा।
 
आईआरसीटीसी द्वारा तय की गई रेटलिस्ट को ट्रेनों की बोगियों में हर सीट पर लगाया जाएगा और यात्रियों के ऑर्डर से पहले उन्हें मेनू दिया जाएगा। ताकि उन्हें परोसे जाने वाले खाने के आइटम व उनके वजन की सटीक जानकारी मिल सके।

दरअसल, ट्रेनों में यात्रियों को परोसे जाने वाले घटिया खाने व ओवरचार्जिंग पर लगाम नहीं लगने की मुख्य वजह यात्रियों द्वारा शिकायत नहीं करना है। होता क्या है कि पैंट्री कार ओवरचार्जिंग करती है, लेकिन यात्री शिकायत ही नहीं दर्ज कराते। बमुश्किल एक प्रतिशत यात्री ही आपत्ति दर्ज कराते हैं, जिस पर कार्रवाई होती है। 
विज्ञापन

यह है रेटलिस्ट

डेमो प‌िक - फोटो : social media
चाय या कॉफी: 7 रुपये प्रति कप
पानी की बोतल: 15 रुपये
शाकाहारी ब्रेकफास्ट(दो ब्रेड, मक्खन की टिकिया, दो वेज कटलेट, सॉस): 30 रुपये
नॉनवेज ब्रेकफास्ट(दो ब्रेड, मक्खन टिकिया, दो अंडे का आमलेट, सॉस): 35 रुपये
शाकाहारी लंच-डिनर(चावल, दो पराठे या चार रोटियां, दाल, मिक्स वेज,अचार, दही या मिठाई, पानी): 50 रुपये
नॉनवेज लंच-डिनर(चावल, दो पराठे-चार रोटियां, दाल, दो अंडे सब्जी, अचार, दही या मिठाई, पानी): 55 रुपये
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें