फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: केजीएमयू में कार्डियोलॉजी विभाग का नया भवन तैयार, दोगुनी हो जाएगी दिल के रोगियों के इलाज की क्षमता

Sat, 14 Dec 2024 08:44 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

राजधानी स्थित केजीएमयू में कार्डियोलॉजी विभाग का नया भवन तैयार हो गया है। अब यहां दिल के रोगियों के इलाज की क्षमता दोगुनी हो जाएगी। 
विज्ञापन
केजीएमयू - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी स्थित केजीएमयू में दिल के रोगियों का इलाज करने की क्षमता दोगुने से ज्यादा हो जाएगी। कार्डियोलॉजी विभाग का नया भवन बनकर तैयार है। अगले महीने से यह काम करना शुरू कर देगा। इसके बाद यहां आईसीयू की बेड की क्षमता 84 से 180 हो जाएगी।

विज्ञापन


कार्डियोलॉजी विभाग में सबसे ज्यादा मरीजों का दबाव है। सीमित बेड और संसाधन से काफी मरीजों को लौटना पड़ता है। इसे देखते हुए विभाग के विस्तार की कार्ययोजना बनाई गई थी। अइब लारी कॉर्डियोलॉजी के पीछे 10 मंजिला नया भवन तैयार हो गया है। इसमें छह मंजिलों पर मरीजों को भर्ती, इलाज की सुविधा मिलेगी। प्रशासनिक भवन भी होंगे। नीचे की चार मंजिलों पर मल्टीलेवल पार्किंग की सुविधा रहेगी।

ओपीडी में मचता है घमासान

केजीएमयू में जहां कार्डियोलॉजी विभाग की ओपीडी चलती है, वहां बेहद सीमित स्थान है। इससे अकसर कहासुनी की घटनाएं होती रहती हैं। स्थान सीमित होने से मरीज सुबह चार बजे से ही कतार में लग जाते हैं। नए भवन के बाद इसमें भी राहत मिलेगी।

लारी कॉर्डियोलॉजी के विस्तार का एक हिस्सा पहले ही शुरू कर दिया गया था। बचा काम जनवरी तक होने की उम्मीद है। इसके बाद भर्ती की क्षमता बढ़ जाएगी। -प्रो. केके सिंह, फैकल्टी इंचार्ज केजीएमयू मीडिया सेल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें