फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ में मानवता एक बार फिर शर्मसार, झाड़ियों में मिला नवजात

Sat, 13 Aug 2016 01:28 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
नवजात ‌शि‌शु - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोसाईंगंज स्थित नई जेल के पास शुक्रवार को एक नवजात बच्चे को लावारिस फेंक दिया गया। नागरिकों को वह सड़क किनारे झाड़ियों में कपड़े में लिपटा मिला। 
विज्ञापन


लोग उसे अस्पताल ले गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे झलकारी बाई अस्पताल रेफर कर दिया। नवजात के लावारिस मिलने की सूचना चाइल्ड लाइन को गांव हबुआपुर की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी ने दी। 

चाइल्ड लाइन के कार्यकर्ता मनोज कुमार और कृष्णा शर्मा मौके पर पहुंचे और शिशु को सीएचसी ले गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि शिशु दूध नहीं पी रहा है। 
विज्ञापन


ऐसे में उसे झलकारी बाई रेफर कर दिया गया। 102 एंबुलेंस में शिशु को तुरंत अस्पताल लाया गया। डॉ. विभा ने बताया कि शिशु की हालत बेहतर है, लेकिन वह काफी देर खुले में पड़ा रहा है। आशंका है कि उसे संक्रमण हो सकता है। शनिवार को उसकी जांच की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें