12 सितंबर को आयोजित होने वाली ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 3,44,451 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। वहीं, 15 सितंबर को होने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए 46,443 छात्रों ने पंजीकरण कराया है। ऑफलाइन प्रवेश परीक्षा प्रदेश के सभी 75 जिलों में होगी।
वहीं, ऑनलाइन प्रवेश परीक्षा 24 जनपदों में आयोजित होगी। इसमें शामिल होने वाले छात्रों की लॉग डिटेल का पूरा ब्यौरा सीडी में दर्ज कर उसको भी सील पैकेट में कोषागार में सुरक्षित रखा जाएगा। यह प्रक्रिया भी परीक्षा खत्म होने के तुरंत बाद पूरी कर ली जाएगी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद के सचिव एसके वैश्य ने बताया कि पूरी परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए यह व्यवस्था की जाएगी। यदि कोई उत्तर पुस्तिका मिसिंग होती है या छात्र लेकर गायब हो जाता है तो तुरंत पकड़ में आ जाएगा। अंकों को लेकर यदि गड़बड़ियां पकड़ में आती हैं तो इस प्रक्रिया से तुरंत पकड़ में आ जाएंगी।