फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ: बाजारखाला में निर्माणाधीन फ्लाइओवर से सरिये का जाल गिरा, छह घायल

Sat, 23 Feb 2019 07:41 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
राजधानी स्थित बाजारखाला में फ्लाइओवर निर्माण के दौरान सरिये का करीब पांच क्विंटल का जाल शुक्रवार रात छह राहगीरों पर गिर गया। इससे कई लोग घायल हो गए। इनमें से दो की हालत गंभीर है। घायलों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। फ्लाइओवर का निर्माण राज्य सेतु निर्माण निगम करा रहा है। हादसा उस वक्त हुआ, जब सरिये के जाल को ऊपर उठाने वाला पट्टा टूट गया।  
विज्ञापन


 पुराने शहर में निर्माणाधीन तीन में से एक फ्लाइओवर का काम बाजारखाला चौराहे के पास चल रहा है। हादसा रात करीब सवा आठ बजे हुआ। मशीन के जरिये ड्रिल करने के बाद उसी मशीन में पट्टा बांधकर पिलर के सरिये से बने जाल को ऊपर उठाकर गड्ढे में फिट करने का काम हो रहा था। 

ये हुए घायल
जाल गिरने से वहां से गुजर रहे मुन्ना, गंगाराम, शीला, शबनम, कामता देवी और शांति घायल हो गईं। इनमें से मुन्ना और गंगाराम की हालत गंभीर है। इससे गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। मौके पर पहुंचे बाजारखाला इंस्पेक्टर विजयेंद्र सिंह ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें