फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मौसी का जॉइंट अकाउंट खुलवाकर भतीजे ने निकाले 97 लाख

Sun, 01 Dec 2024 06:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मौसी का जॉइंट अकाउंट खुलवाकर भतीजे ने खाते से 97 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने भतीजे व अज्ञात लोगों पर जमीन हड़पने का आरोप भी लगाया है। मामले में पारा पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

पारा के गोविंद नगर में रहने वाली 45 वर्षीय कुसुमा के पति देवरीदीन की चार साल पहले मौत हो चुकी है। भारतीय स्टेट बैंक की आरडीएसओ शाखा में उनका और पति का जॉइंट अकाउंट था। पति की मृत्यु और संतान न होने के चलते उनका भतीजा उन्नाव के भदेवरा निवासी शैलेंद्र उन्हें अपने घर ले गया। वहां देखभाल का झांसा देते हुए एक बैंक में अपना और उनका जॉइंट अकाउंट खुलवाया। फिर आरडीएसओ बैंक में खुले कुसुमा के दूसरे अकाउंट से उनके पति के एफडीआर, पेंशन, पैतृक मकान के हिस्से में मिली रकम और म्युचुअल फंड सहित 97 लाख रुपये जॉइंट अकाउंट में ट्रांसफर कर लिए।

शैलेंद्र ने मौसी को एक हजार वर्ग फीट जमीन दिखाई। पसंद आने पर आरोपी ने जालसाजी कर नौ सौ वर्ग फीट जमीन की रजिस्ट्री अपने नाम करा ली। 100 वर्ग फीट मौसी के नाम कर दी। इसके बाद आरोपी का रवैया अचानक बदल गया। विरोध पर उसने कुसुमा को पीटा और कमरे में बंद कर दिया। 22 अक्तूबर को पीड़िता आरोपी के चंगुल से निकलकर पारा के गायत्री विहार निवासी अपने भाई के घर पहुंचीं। पीड़िता के भाई ने जब जांच की तो आरोपी का खेल सामने आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें