फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पारिवारिक विवाद में भतीजे पर चाकू से हमला, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुडंबा के अतरौली गांव में पारिवारिक विवाद में बिजली मकैनिक मंदीप ने भतीजे दीपक पर बृहस्पतिवार रात चाकू से हमला कर दिया। उसके पेट में गंभीर चोट आई है। उसे राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी मंदीप को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर गुडंबा प्रभातेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि अतरौली गांव निवासी दीपक के पिता रामसेवक परिवार संग रहते हैं। 10 जुलाई की रात करीब नौ बजे मंदीप नशे में उनके घर पहुंचा और गाली गलौज करने लगा। बेटे दीपक रावत ने विरोध किया। इससे नाराज मंदीप ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। पेट में चाकू लगने से दीपक खून से लथपथ होकर वही गिर पड़ा। इसी बीच मंदीप मौके से भाग निकला। इंस्पेक्टर गुडंबा ने बताया कि दीपक के पिता की तहरीर पर शुक्रवार देर रात आरोपी मंदीप को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें