नेपाल के सात पत्रकारों का प्रतिनिधि मंडल दो दिन के लिए उत्तर प्रदेश की यात्रा पर लखनऊ पहुंचा। इस दौरान उन्होंने विधानसभा समेत विभिन्न सरकारी संस्थाओं का दौरा किया।
मंडल ने अमर उजाला कार्यालय पहुंचकर भी पत्रकारों से संवाद किया। यात्रा समन्वयक और नेपाल फाउंडेशन काठमांडू के संस्थापक बिकाश कुमार ठाकुर ने बताया कि यात्रा का मकसद भारत-नेपाल मैत्री को बढ़ावा देना है, जिसमें पत्रकारों की अहम भूमिका है।
बच्चों की तस्करी से लेकर बाढ़ के हालात तक में दोनों देशों के पत्रकार समन्वय से काम करें तो नागरिकों की प्रभावी मदद कर पाएंगे। साथ ही पारंपरिक और सांस्कृतिक संबंधों को भी मजबूती देंगे।
पत्रकारों द्वारा अनौपचारिक रूप से साथ काम करने पर गलत सूचनाओं से दोनों देशों के बीच होने वाले किसी भी तरह के विवाद को भी खत्म किया जा सकता है।