फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: न हत्या की वजह पता चली, न आरोपियों की पहचान हो सकी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। विकासनगर मोड़ के किनारे रहने वाले लाई-चना बेचने वाले लालाराम वर्मा (50) की हत्या के चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। अब तक न तो हत्या की वजह का पता चला है और न ही हत्यारोपियों का सुराग लगा है। फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की भी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस फुटेज के सहारे इनका पता लगाने में जुटी है।
विज्ञापन

दोनों आरोपी कैमरे में पुरनिया चौराहे तक पैदल जाते दिखे हैं। पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे मोबाइल टावर से घटना के समय सक्रिय मोबाइल नंबर की सूची हासिल की है। इसकी मदद से संदिग्धों के नंबरों को खंगाला जा रहा है। लालराम के परिजनों ने भी किसी पर कोई शक नहीं जाहिर किया है। अब तक की जांच में पुलिस को किसी विवाद का पता नहीं लगा है। पुलिस सिर्फ एक फुटेज के सहारे केस को सुलझाने में लगी है। एसीपी गाजीपुर ए. विक्रम सिंह ने बताया कि तीन टीमों को फुटेज में दिख रहे संदिग्धों की पहचान के लिए लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें