फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: किसान नेता पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने किया हमला

Sun, 30 Apr 2023 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गुड़ंबा इलाके में भाकियू जनशक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह पर पड़ोसी के पालतू कुत्ते ने हमला कर दिया। आरोप है कि विरोध करने पर कुत्ता मालिक व उनके बेटे ने मारपीट की। पीड़ित ने शुक्रवार को केस दर्ज कराया है। धर्मेंद्र सिंह तिरुपति होम्स में रहते हैं। उनके मुताबिक, बृहस्पतिवार रात खाना खाने के बाद टहलने निकले थे।
विज्ञापन

इस बीच पड़ोसी जीएन शर्मा और अभिषेक अपना कुत्ता टहला रहे थे। कुत्ता धर्मेंद्र के घर के सामने गंदगी करने लगा। उन्होंने कुत्ते को हटाने का प्रयास किया। जीएन शर्मा व अभिषेक के इशारे पर कुत्ता पीड़ित धर्मेंद्र पर झपट पड़ा।
हाथ व पैर में कई जगह घाव कर दिए। उन्होंने पिता-पुत्र से कुत्ते को पीछे हटाने के लिए कहा, लेकिन दोनों हंसते रहे। यही नहीं, आरोपी पिता-पुत्र पर धर्मेंद्र ने मारपीट करने का भी आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें