फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पड़ोसियों पर युवक के अपहरण का आरोप, एक साल बाद केस दर्ज

Fri, 26 Sep 2025 05:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ के बस्ती निवासी हनुमान ने पड़ोसियों पर बेटे के अपहरण और हत्या की आशंका जताई है। कोर्ट के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। जांच के लिए पीड़ित को नोटिस भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। बस्ती के हुजूरपुर रायगढ़ बेहड़ा निवासी हनुमान ने पड़ोसी नन्हे व शिवमंगल पर उनके बेटे का अपहरण एक साल पहले करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बेटे की हत्या करने की आशंका जताई है। कोर्ट के आदेश पर कृष्णानगर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


हनुमान के मुताबिक पांच जून 2024 को दोनों आरोपी उनके बेटे सांवली को नौकरी लगवाने का झांसा देकर अपने साथ कृष्णानगर लेकर आए थे। 13 अगस्त को जब दोनों लौटे तो उन्होंने बेटे का बैग और आधार कार्ड उन्हें लौटा दिया। आरोप है कि दोनों ने बेटे के कभी नहीं लौटने की बात कही। पीड़ित ने जब पूछताछ करने की कोशिश की तो आरोपियों ने उन्हें हत्या करने की धमकी दी। हनुमान ने बेटे की हत्या कर शव फेंकने या उसे किसी को बेचने की आशंका जताते हुए हुजूरपुर थाने में तहरीर दी। पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर पीके सिंह के मुताबिक पीड़ित को पूछताछ के लिए नोटिस जारी किया गया है। बयान और साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें