फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: महिला ने बंदी से खुले में मिलाने का बनाया दबाव, विरोध पर सिपाही को पीटा

Fri, 26 Sep 2025 05:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ

सार

लखनऊ सिविल कोर्ट के सिपाही प्रदीप सिंह भदौरिया ने साइमा खान समेत छह लोगों पर हमले और दबाव बनाने का आरोप लगाया। घटना के बाद सिपाही ने कोर्ट से सुरक्षा मांगी और पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ। सिविल कोर्ट के अभियोजन कार्यालय में तैनात सिपाही प्रदीप सिंह भदौरिया ने खुद को सपा की प्रदेश सचिव बताने वाली साइमा खान पर बंदी से खुले में मिलाने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। साइमा व अधिवक्ता की ड्रेस पहने पांच लोगों पर उन्हें पीटने का भी आरोप है। कोर्ट के आदेश पर वजीरगंज पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन


प्रदीप के मुताबिक 27 मार्च को वह कोर्ट स्थित लॉकअप में तैनात थे। लॉकअप में 72 बंदी थे। सुबह चिनहट की मल्हौर निवासी साइमा पांच लोगों के साथ लॉकअप के पास पहुंचीं। आरोप है कि वह उन पर बिना लिखा-पढ़ी के लॉकअप में बंद परिचित से बाहर मिलाने का दबाव बनाने लगीं। विरोध पर उन्होंने गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटना शुरू कर दिया। किसी तरह से जान बचाकर उन्होंने खुद को लॉकअप में बंद कर लिया। आरोपी लॉकअप का चैनल तोड़ने का प्रयास करने लगे। सिपाही ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर इंस्पेक्टर वजीरगंज पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे तब हालात सामान्य हो सके।
सिपाही का आरोप है कि चैनल टूट जाता तो सारे बंदी भाग जाते और आरोपी उनकी हत्या कर देते। पुलिस पर भी तहरीर मिलने पर कार्रवाई न करने का आरोप है। ऐसे में सिपाही ने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर राजेश कुमार त्रिपाठी के मुताबिक विवेचना एडिशनल इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह कर रहे हैं, जो भी साक्ष्य सामने आएंगे उस आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें