फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: केस वापस लेने से मना करने पर किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। छेड़छाड़ का केस वापस लेने से मना करने पर सब्जी विक्रेता व उसके भाइयों ने बृहस्पतिवार रात चौक इलाके में रहने वाले फल विक्रेता व उनके दो बेटों को धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में फल विक्रेता के एक बेटे को गंभीर चोट लगी है और वह आईसीयू में भर्ती है। बीच-बचाव में एक युवक को भी चोट लगी। चौक पुलिस ने फल विक्रेता की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस वीडियो की जांच कर रही है।
विज्ञापन



फल विक्रेता के अनुसार वर्ष 2017 में उनकी बेटी ने सब्जी विक्रेता फुरकान, उसके भाई कल्लू और एक परिचित इरफान के खिलाफ चौक थाने में छेड़छाड़ व धमकाने का केस दर्ज कराया था। आरोपी लगातार उन पर केस वापस लेने का दबाव डाल रहे थे। हालांकि पीड़ित केस वापस लेने के लिए राजी नहीं थे। आरोप है कि इसी रंजिश के चलते फुरकान, उसके भाइयों व साथियों ने मिलकर बृहस्पतिवार रात पीड़ित व उनके दो बेटों को घेर कर जानलेवा हमला किया। बीच-बचाव के लिए पहुंचे एक युवक को भी आरोपियों ने बेरहमी से मारा-पीटा। इंस्पेक्टर चौक नागेश उपाध्याय ने बताया कि फल विक्रेता की शिकायत पर सब्जी विक्रेता फुरकान, कल्लू बेरी, अर्सलान, इमरान, फैजान, अमीर और इरफान के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें