फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेहा सिंह राठौर पहुंचीं थाने, नहीं हुआ बयान

विज्ञापन
पति के साथ थाने में नेहा सिंह राठौर।
विज्ञापन
लखनऊ। लोक गायिका नेहा सिंह राठौर सोमवार को एक बार फिर बयान दर्ज कराने हजरतगंज थाने पहुंचीं। उनके साथ पति भी थे। करीब एक घंटे थाने में रुकने के बाद नेहा लौट गईं। उनका बयान नहीं दर्ज हो सका।
विज्ञापन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक कमेंट पोस्ट करने पर गुडंबा के वुडलैंड पैराडाइज निवासी कवि अभय प्रताप सिंह उर्फ अभय सिंह निर्भीक ने नेहा के खिलाफ 27 अप्रैल को हजरतगंज थाने में एफआईआर कराई थी। उन्होंने तहरीर में आरोप लगाया था कि नेहा सिंह ने आपत्तिजनक पोस्ट कर राष्ट्रीय अखंडता पर प्रतिकूल प्रभाव डालने, धर्म-जाति के आधार पर एक दूसरे समुदाय के विरुद्ध अपराध कारित करने के लिए उकसाने का काम किया। इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए नेहा ने आतंकी हमले में मारे गए निर्दोषों पर सवाल उठाए।

यह भी आरोप है कि नेहा दो समुदाय के विरुद्ध आपसी सौहार्द बिगाड़ने और शांति व्यवस्था भंग करने के लिए देशविरोधी बातें कर रही थीं। नेहा के भारत विरोधी बयान पाकिस्तान में खूब वायरल हुए और वहां नेहा सिंह राठौर की प्रशंसा हुई। संकट की स्थिति में नेहा सिंह के भारत के खिलाफ बयानबाजी से देश के कवि समाज के साथ पूरे भारत के मान-सम्मान का हनन हुआ।
विज्ञापन


एफआईआर दर्ज होने के बाद हजरतगंज पुलिस ने बयान दर्ज करने के लिए नेहा सिंह को नोटिस जारी किया था। एसीपी हजरतगंज विकास जायसवाल ने बताया कि उनका बयान दर्ज नहीं हो सका।



सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर आई थीं

नेहा सिंह ने एक्स पर पोस्ट किया कि वह सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तय समय पर हजरतगंज थाने पहुंची थीं। उन्होंने जांच अधिकारी का इंतजार किया, लेकिन वे बाहर थे। इस वजह से उनका बयान नहीं हो सका। नेहा ने बताया कि सुप्रीम कोर्ट ने उनकी गिरफ्तारी पर रोक लगा रखी है। कोर्ट ने उन्हें 19 जनवरी को थाने जाकर बयान दर्ज कराने के निर्देश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें