फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: लापरवाह चौकी इंचार्ज हटाए गए, एसीपी काकोरी को जांच का आदेश

Wed, 13 May 2026 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। टिकैतगंज चौकी के पास 10 मई को भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता चेतन तिवारी को गोली मारे जाने के मामले में डीसीपी पश्चिम ने चौकी इंचार्ज दीपांकर शर्मा को पद से हटा दिया है। डीसीपी कमलेश दीक्षित ने बताया कि इस मामले में पुलिस पर लगे आरोप की जांच एसीपी काकोरी शकील अहमद को दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच में किसी अन्य पुलिसकर्मी की लापरवाही मिलती है तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आरोप है कि चेतन तिवारी की हत्या के प्रयास के आरोपी वैभव बाजपेई उर्फ कौस्तुभ की कार से टिकैतगंज चौकी इंचार्ज दीपांकर शर्मा मैनपुरी, इटावा जाते थे। आरोपी की कार का इस्तेमाल करने की फुटेज टोल पर मिलने की शिकायत भाजयुमो नेताओं ने उच्चाधिकारियों से की थी। वहीं सोशल मीडिया पर आरोपी वैभव का थाने में सरेंडर करते हुए वीडियो भी वायरल हुआ है। इसमें वह सफेद शर्ट, नीली जींस व स्पोर्ट्स शू में अकेले पैदल बाजारखाला कोतवाली में दाखिल होता दिख रहा है। वीडियो को भाजयुमो महानगर कैंट-3 के महामंत्री विनीत मिश्रा ने सोशल मीडिया पर शेयर भी किया है।

10 मई की रात रंजिश में चेतन तिवारी को घर के बाहर मोहल्ले के रहने वाले वैभव बाजपेयी ने गोली मार दी थी। गोली चेतन की कमर में लगी थी और उन्हें केजीएमयू में भर्ती कराया गया था। चेतन की पत्नी मानसी ने वैभव, उसके भाई हर्षित और पांच अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें