फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: प्लेसमेंट ड्राइव में 20 विद्यार्थी चयनित

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के द्वितीय परिसर स्थित ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल की ओर से मंगलवार को आयोजित प्लेसमेंट ड्राइव में 20 छात्र-छात्राओं का चयन रियल्टी असिस्टेंट कंपनी में हुआ है। सभी चयनित विद्यार्थियों को रिलेशनशिप मैनेजर के पद पर नियुक्त किया जाएगा। कंपनी की ओर से अधिकतम 7.20 लाख रुपये वार्षिक पैकेज दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों में बीटेक, बीसीए, बीबीए, एमबीए और एमसीए पाठ्यक्रमों के छात्र-छात्राएं शामिल हैं। प्लेसमेंट सेल इंचार्ज डॉ. हिमांशु पांडेय ने बताया कि चयन प्रक्रिया में प्री-प्लेसमेंट टॉक, ग्रुप डिस्कशन और पर्सनल इंटरव्यू जैसे चरण शामिल थे। कुलपति प्रो. जेपी सैनी और ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल के चेयरमैन प्रो. एसपी सिंह ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें