फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अलीगंज अग्निकांड में तीन अन्य की लापरवाही भी आई सामने

विज्ञापन
अलीगंज अ​ग्निकांड। 
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज अग्निकांड में भवन स्वामी वीरेंद्र प्रसाद शुक्ला के तीन अन्य करीबियों की लापरवाही भी सामने आई है। इन तीनाें के बारे में पुलिस पता लगा रही है। एक अन्य आरोपी का नाम एफआईआर में बढ़ाया गया है। पुलिस ने बिल्डिंग के आसपास रहने वाले लोगों से भी पूछताछ की है। सभी के बयान दर्ज किए गए, जिसे विवेचना में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन



इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार का कहना है कि केस में वीरेंद्र के भाई सुरेंद्र का नाम बढ़ाया गया है। छानबीन में अन्य लोगों की भूमिका का पता चला है। विवेचना के जो नाम भी सामने आएंगे उन्हें एफआईआर में बढ़ाया जाएगा। बताया जा रहा है कि आग लगने पर दमकल की गाड़ी के लिए पानी का संकट हुआ था। इस दिशा में भी पुलिस की जांच चल रही है। पुलिस का कहना है कि एलडीए और बिजली विभाग से कई बिंदुओं पर रिपोर्ट मांगी गई है। कुछ जानकारियां मिल गई हैं। हालांकि अभी सभी बिंदुओं पर रिपोर्ट मिलनी बाकी है। पूरी रिपोर्ट मिलने के बाद ही चार्जशीट तैयार होगी। इस मामले में अभी तक चार आरोपी भवन मालिक वीरेंद्र, एनीमेशन सेंटर के संचालक तुशांक कृष्ण जायसवाल, आईटी नेटवर्किंग का काम देखने वाले सुरेश साहू और पेट्स शॉप के संचालक रामकृष्ण उपाध्याय को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें