फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसव के बाद तड़पती रही, डॉक्टरों ने भगाया, महिला की मौत

Mon, 05 Jan 2015 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डॉक्टरों की लापरवाही ने फिर एक महिला की जान ले ली। डिलीवरी के बाद रक्तस्राव रोकने में नाकाम डॉक्टरों ने महिला को अस्पताल से ही भगा दिया। इसको लेकर उसके पति व चिकित्सकों में तीखी नोकझोंक भी हुई। कुछ देर बाद घर पहुंचने पर महिला ने दम तोड़ दिया। पति ने चिकित्सकों पर रुपये मांगने का भी आरोप लगाया है। मामला खुरवल सीएचसी का है।
विज्ञापन


सदरपुर के ईदगाहपुरवा निवासी रामप्यारी (30) की डिलीवरी होनी थी। शनिवार सुबह उसे प्रसव पीड़ा शुरू हुई। जिसके बाद पति रामचंद्र उसे लेकर खुरवल सीएचसी पहुंचा। आरोप है कि प्रसव कराने से पहले उससे 500 रुपये ले लिए। पत्नी ने बेटी को जन्म दिया।

डिलीवरी के बाद रामप्यारी को रक्तस्राव शुरू हो गया। बेहद खून निकलने से उसकी हालत बिगड़ गई। घबराए डॉक्टरों ने इलाज करने की बजाए उसे अस्पताल से निकाल दिया। परेशान महिला के पति व चिकित्सकों में इस बात को लेकर नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भगा दिया, नहीं दी एंबुलेंस भी

रामचंद्र का आरोप है कि पत्नी को रेफर करने के बजाय उसे अस्पताल से ही बाहर कर दिया गया। एंबुलेंस भी नहीं दी गई। इसके बाद रामचंद्र अपनी पत्नी को लेकर घर चला गया। उसने बताया कि वह घर पहुंचा ही था कि पत्नी की मौत हो गई।

रामचंद्र का आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही से पत्नी की जान चली गई। सीएचसी खुरवाल के प्रभारी डॉ. मोहित पाल ने कहा कि महिला को रेफर कर दिया गया था, लेकिन उसका पति इलाज कराने की बजाय घर लेकर चला गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें