फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज नीतू और ज्योति कॉमर्शियल रन पर दौड़ाएंगी मेट्रो की पहली ट्रेन

Fri, 08 Mar 2019 01:52 AM IST
sahaj sahaj न्यूज डेस्क, अमर उजाला लखनऊ
विज्ञापन
एयरपोर्ट मेट्रो स्टेशन को किया जा रहा तैयार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 लखनऊ मेट्रो के बनने और ऑपरेशन के पीछे महिलाओं का अहम योगदान रहा है। कई ऐसे विभागों में महिलाओं की नियुक्ति हुई है जो पुरुषों के वर्चस्व वाले माने जाते थे। महिला दिवस पर शुक्रवार को कॉमर्शियल रन की शुरूआत में पहली ट्रेन का कंट्रोल भी दो महिला ट्रेन ऑपरेटर्स के हाथ में रहेगा। पहली ट्रेन के संचालन के लिए लखनऊ मेट्रो ने दो ट्रेन ऑपरेटर्स ज्योति शुक्ला और नीतू गुप्ता को चुना है।
विज्ञापन


महिला दिवस पर मिला मौका
महिला दिवस पर पहली ट्रेन को चलाने का मौका मिलने पर दोनों बहुत उत्साहित हैं। इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक ज्योति शुक्ला ने ग्रेटर नोएडा से पढ़ाई की है। 2017 में लखनऊ मेट्रो में स्टेशन कंट्रोलर एंड ट्रेन ऑपरेटर के रूप में उन्होंने जॉइन किया। नीतू गुप्ता भी नोएडा के एक निजी कॉलेज से इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में बीटेक हैं। नीतू ने 2016 में लखनऊ मेट्रो जॉइन किया। बलिया निवासी नीतू शुरूआत से ही मेट्रो की ट्रेनें चला रही हैं। उनका कहना है कि वह बहुत उत्साहित हैं कि उनको एयरपोर्ट से मुंशीपुलिया के बीच पहली ही मेट्रो ट्रेन चलाने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें