फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NEET Result 2026: काशी के आर्यन यूपी टॉपर, बाराबंकी की गुंजन की ऑल इंडिया 52वीं रैंक

Fri, 17 Jul 2026 10:35 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

आर्यन ने नीट यूजी-2026 में प्रदेश में टॉप किया है। वहीं, ऑल इंडिया 7वीं रैंक हासिल की है। गुंजन बालिका वर्ग में प्रदेश में पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन
नीट यूजी परिणाम 2026। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

काशी के आर्यन दुबे ने नीट यूजी-2026 में प्रदेश में टॉप किया है। 720 में से 710 अंक प्राप्त कर ऑल इंडिया सातवीं रैंक हासिल की है। बाराबंकी की होनहार बेटी गुंजन ने ऑल इंडिया 52वीं रैंक हासिल कर जिले का मान बढ़ाया है। गुंजन प्रदेश में बालिकाओं की श्रेणी में पहले स्थान (स्टेट फीमेल टॉपर) पर रही।

विज्ञापन


मूलरूप से बाराबंकी में रामसनेहीघाट के बनीकोडर गांव निवासी गुंजन के पिता तरुण कुमार आरबीआई लखनऊ में अधिकारी हैं। माता अनीता रानी बाराबंकी के बनीकोडर ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापिका हैं। परिवार वर्तमान में लखनऊ के सुरेंद्र नगर में रहता है। गुंजन इंडस वैली पब्लिक स्कूल लखनऊ से 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद कोटा में रहकर परीक्षा की तैयारी कर रही थीं। वहीं, यूपी टॉपर आर्यन ने नीट की सफलता से पहले जेईई मेन-2026 में भी 99.69 पर्सेंटाइल हासिल किए थे।

अवध के कामयाब चेहरे
चिकित्सा स्नातक में प्रवेश के लिए नीट यूजी का परीक्षा परिणाम बृहस्पतिवार देर रात जारी कर दिया गया। इसमें अवध के कई होनहारों ने सफलता का परचम लहराया है। बहराइच की सृष्टि सिंह ने ऑल इंडिया 720वीं रैंक और यशवर्धन सिंह ने 761वीं रैंक प्राप्त की है। लखनऊ के श्रीनारायण हरि मिश्रा ने ऑल इंडिया 105वीं रैंक के साथ सिटी टॉप किया है। लखनऊ के ही शिवांश आनंद 152वीं और याशिर 157वीं रैंक हासिल कर जिले में दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसके अलावा सूरज कुमार ने 275वीं, सौरिश तिवारी ने 308वीं, आकृति श्रीवास्तव ने 388वीं, मोहम्मद अली ने 535वीं, मोहित ने 550वीं, चिन्मय ने 569वीं, शावेज ने 738वीं रैंक हासिल की है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया से दूरी सफलता का राज : आर्यन
आर्यन का कहना है कि सोशल मीडिया से दूर बनाकर रखने के साथ कड़ी मेहनत से सफलता हासिल की है। कुछ समझने के लिए यूट्यूब का सहारा भी लिया है। शॉर्ट नोट्स बनाकर पढ़ना अच्छा अनुभव रहा। लगातार पढ़ने की बजाय ब्रेक देकर पढ़ना ज्यादा फायदेमंद रहा।

यह परिवार की जीत : गुंजन
अपनी कामयाबी का श्रेय माता-पिता और बहन को देते हुए गुंजन ने कहा कि यह सिर्फ मेरी नहीं बल्कि हमारे पूरे परिवार के विश्वास और प्रेरणा की जीत है। जब भी मैं थकती या निराश होती थी, परिवार के लोग ही मेरा हौसला बढ़ाते थे।

अनुशासन के साथ नियमित पढ़ाई से सफलता
श्रीनारायण हरि मिश्रा ने कहा अनुशासित तरीके से रेगुलर पढ़ाई ने उन्हें सफलता दिलाई है। उन्होंने हर विषय का गहराई से अध्ययन किया और अपनी तैयारी के दौरान हमेशा पढ़ाई की ओर केंद्रित रहा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें