फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात ढाई बजे क्या खोजते हैं पूर्व मुख्यमंत्री?

Sat, 21 Sep 2013 12:44 PM IST
संजय त्रिपाठी/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अक्सर विवादों में रहने वाले उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एनडी तिवारी आजकल काफी एक्टिव हो गए हैं।
विज्ञापन


कभी वो अखिलेश के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बन जाते हैं, तो कभी औचक रेलवे की जांच करने लगते हैं।

उन्होंने बीती रात भी ऐसी ही कुछ हरकत कर एक पुलिस अधिकारी को सकते में डाल दिया।

एनडी तिवारी रात के ढाई बजे पूरे लाव-लश्कर के साथ राजधानी लखनऊ के एक पुलिस थाने पहुंच गए। थाने के बाहर किसी मंत्री के जैसे काफिले में पांच गाड़ियां देख थाने पर मौजूद सिपाहियों ने पहले तो अपनी घड़ी में समय देखा और फिर एनडी तिवारी को गाड़ी से उतरता देख भौंचक रह गए।

जब तक सिपाही कुछ समझते, तिवारी तेजी से थाने में जाकर बैठ गए। पुलिस महकमे के लोगों ने बताया कि तिवारी के इस दौरे की वजह बड़ी अजीब थी। तिवारी उस अफसर से मिलना चाहते थे, जो अपने घोड़े पर सवार होकर इलाके में गश्त करता है।
विज्ञापन


इत्तेफाक से वहां उनकी मुलाकात इस अफसर यानी इंस्पेक्टर विजय प्रकाश से हो भी गई। तिवारी ने उन्हें शाबाशी दी और महिला कांस्टेबल्स के बारे में जानकारी हासिल की। कुछ देर इलाके के बारे में बातचीत करके वह वहां से रवाना हो लिए।

चारबाग स्टेशन पर भी की हरकत
एनडी तिवारी थाने जाने से पहले चारबाग स्टेशन पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं का जायजा लेने भी पहुंचे। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, एनडी तिवारी चारबाग स्टेशन पहुंचे और यहां यात्रियों से बातचीत की। पूर्व मुख्यमंत्री ने अनारक्षित टिकट काउंटर पर लगी लम्बी लाइन को देखा।

यहां टिकट बेच रहे कर्मचारियों से पूछा कि एक टिकट के लिए यात्रियों को इतनी परेशानी क्यों उठानी पड़ती है। स्टेशन परिसर में जमीन पर सो रहे यात्रियों को देख वह स्टेशन मास्टर कक्ष पहुंचे।
विज्ञापन


यहां ड्यूटी पर तैनात सहायक स्टेशन मास्टर एपी सिंह से एनडी तिवारी ने स्टेशन पर विश्रामालय, प्रतीक्षालय और डारमेट्री के बारे में भी पूछताछ की। सूत्रों के मुताबिक, एनडी तिवारी ने अधिकारी के गाल पर हाथ फेरा और उसे अच्छा काम करने की शाबाशी भी दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें