फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में अगले शैक्षिक सत्र से नहीं लागू होगा एनसीईआरटी पाठ्यक्रम

Tue, 03 Dec 2019 12:42 PM IST
ishwar ashish सचिन मुद्गल, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

परिषदीय स्कूलों में शैक्षिक सत्र 2020-21 से राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) का पाठ्यक्रम लागू नहीं हो पाएगा। ऐसा राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एससीईआरटी) की ओर से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम तैयार न कर पाने की वजह से हो रहा है। 

विज्ञापन


उधर, विद्यार्थियों को समय पर पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने के लिए बेसिक शिक्षा निदेशालय ने एससीईआरटी के मौजूदा पाठ्यक्रम के अनुसार किताबों के प्रकाशन की निविदा आमंत्रित कर ली है। दरअसल, मुख्यमंत्री ने परिषदीय स्कूलों में भी अगले शैक्षिक सत्र से एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम लागू करने के निर्देश दिए थे। 

विभाग ने एससीईआरटी को पाठ्यक्रम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी थी। एससीईआरटी ने पाठ्यक्रम तैयार करने के लिए विषय विशेषज्ञों, रिसर्च स्कॉलर्स व शिक्षकों के समूहों के साथ बैठक भी की। करीब तीन महीने की मशक्कत के बाद पाठ्यक्रम का मसौदा तो तैयार कर लिया, लेकिन उसे अंतिम रूप अभी तक नहीं दिया जा सका है।
विज्ञापन


उधर, बेसिक शिक्षा विभाग पर अप्रैल में ही बच्चों को पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध कराने का दबाव है। इसे देखते हुए विभाग ने एससीईआरटी के मौजूदा पाठ्यक्रम के अनुसार ही किताबों के प्रकाशन की निविदा आमंत्रित की है। 20 दिसंबर को तकनीकी निविदा खोली जाएगी। 

विज्ञापन

तकनीकी निविदा के बाद टेंडर समिति वित्तीय निविदा खोलने की तारीख तय करेगी। अधिकारियों का मानना है कि कक्षा 1 से 8 तक 105 विषयों की करीब 9 करोड़ से अधिक पाठ्यपुस्तकें प्रकाशित कराई जानी है। 

एनसीईआरटी पाठ्यक्रम तय होने का इंतजार करने से पुस्तक प्रकाशन और वितरण जुलाई तक संभव नहीं हो पाता। लिहाजा एससीईआरटी के पाठ्यक्रम के अनुसार ही पुस्तक प्रकाशन की प्रक्रिया शुरू की है। एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम अब शैक्षिक सत्र 2021-22 से लागू हो सकेगा।

‘मौजूदा पाठ्यक्रम के लिए टेंडर’
शासनादेश के तहत एससीईआरटी के मौजूदा पाठ्यक्रम के अनुसार पुस्तक प्रकाशन का टेंडर किया है, 20 दिसंबर को तकनीकी निविदा खोली जाएगी।
- मनोज कुमार, पाठ्य पुस्तक अधिकारी बेसिक शिक्षा निदेशालय 

‘कोर्स बनाने में समय लगता है’
एनसीईआरटी का पाठ्यक्रम तैयार किया जा रहा है, पाठ्यक्रम तैयार करने में समय लगता है। - संजय सिन्हा, निदेशक एससीईआरटी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें