फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेरोजगारों पर टूटा खाकी और सेना का कहर, गोली चली

Sun, 11 Aug 2013 11:33 PM IST
लखनऊ/निशांत यादव
विज्ञापन
विज्ञापन
एनसीसी में एलडीसी की भर्ती परीक्षा देने छावनी स्थित एएमसी पहुंचे हजारों अभ्यर्थियों को रविवार को उस समय मायूस होना पड़ा जब परीक्षा अचानक रद्द कर दी गई।
विज्ञापन


इससे अभ्यर्थी आक्रोशित हो गए और फिर उन्हें पुलिस की लाठियां तक खानी पड़ीं। सेना ने भी फायरिंग की और गोली मारने की धमकी देकर अभ्यर्थियों को मौके से खदेड़ दिया।

पुलिस इतनी बेरहम हो चली कि उसे महिलाएं और निशक्त तक नहीं दिखे। उन्हें भी जमकर पीटा गया। जून 2011 में राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) निदेशालय उत्तर प्रदेश ने लोवर डिविजन क्लर्क (एलडीसी) के तीन पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन निकाला था।
विज्ञापन


इसके लिए पांच हजार आवेदन आ गए। अभ्यर्थियों की इतनी बड़ी संख्या देखते हुए एनसीसी निदेशालय ने डीजी (एनसीसी) को कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से परीक्षा कराने की अपील की थी।

डीजी मुख्यालय से कोई आदेश न मिलने पर एनसीसी निदेशालय ने करीब एक माह पहले पांच हजार आवेदकों की परीक्षा कराने के प्रवेश-पत्र पांच जुलाई को डाक से जारी कर दिए। प्रवेश-पत्र में परीक्षा की तारीख 11 अगस्त और 18 अगस्त निर्धारित की गई।

इसके अलावा उसमें यह भी लिखा गया कि अगर परीक्षा 11 अगस्त को नहीं हो सकी तो 18 अगस्त को होगी। परीक्षा स्थल छावनी स्थित एएमसी (आर्मी मेडिकल कोर) स्टेडियम निर्धारित किया गया।

इधर, यूपी एनसीसी ने परीक्षा की तैयारी पूरी कर लीं और उधर 10 दिन पहले डीजी मुख्यालय ने इस परीक्षा को कर्मचारी चयन आयोग से कराने के आदेश दे दिए।

प्रवेश-पत्र पाकर प्रदेश ही नहीं देश के कई हिस्सों से महिला, पुरुष और निशक्त अभ्यर्थी शनिवार दोपहर ही एएमसी स्टेडियम के पास इकट्ठा हो गए थे।

खुले आकाश के नीचे बारिश में भीगते हुए रात गुजारने के बाद अभ्यर्थी सुबह सात बजे एएमसी स्टेडियम के गेट पर लाइन लगाकर खड़े हो गए। इसकी सूचना एएमसी के अधिकारियों को मिली तो वे मौके पर पहुंच गए।

कई अभ्यर्थियों को भीतर बुला लिया गया जबकि कुछ बाहर ही रोक दिए गए। भीतर पहुंचने पर जब अभ्यर्थियों ने प्रवेश-पत्र दिखाया तो अधिकारियों ने फोन से एनसीसी अधिकारियों से संपर्क किया। इसके बाद एनसीसी अधिकारियों ने परीक्षा रद्द होने की सूचना दी।

ऐसे बिगड़े हालात
परीक्षा रद्द होने की सूचना मिलते ही एएमसी केंद्र और कॉलेज की एक महिला अफसर ने अपने साथी अधिकारियों के साथ अभ्यर्थियों को खदेड़ना शुरू कर दिया।

महिला अधिकारी ने जवानों से कहा कि यदि भीड़ नहीं हटती है तो इनके ऊपर गोलियां चला देना। यह बात सुनकर अभ्यर्थी दहशत में आ गए। बाहर निकलते ही पुलिस ने लाठी फटकार कर उन्हें भगाना शुरू कर दिया।

आक्रोशित अभ्यर्थियों का धैर्य जवाब दे गया और उन्होंने बड़ी लालकुर्ती में रायबरेली रोड जाम कर दिया। यहां लगे होर्डिंग्स के स्टैंड तोड़ डाले। एसबीआई के एटीएम पर भी पत्थर मार दिया।

उधर, बड़ी लालकुर्ती के लोग भी अभ्यर्थियों को खदेड़ने में शामिल हो गए। मौके पर पहुंची सेना की क्विक रिएक्शन टीम (क्यूआरटी) के हथियारबंद जवानों ने एक ऑफिसर इन कमांडिंग अधिकारी के साथ अभ्यर्थियों को बंदूक की नोंक पर खदेड़ना शुरू किया।
विज्ञापन


इधर, पुलिस ने भी हालात नियंत्रित करने के लिए अभ्यर्थियों पर जमकर लाठीचार्ज किया। महिला और निशक्त अभ्यर्थियों को भी नहीं छोड़ा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें