संपूर्णानंद जेल प्रशिक्षण संस्थान, जेल रोड, में 67 यूपी बटालियन एनसीसी
कैडेट्स के लिए शिविर का आयोजन किया गया।
इसमें चाइल्ड लाइन के केंद्र
समन्वयक दिलीप वर्मा और मनोज वर्मा ने एनसीसी कैडेट्स को बाल अधिकारों और
उनकी सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
उन्होंने बताया गया कि अगर कोई बच्चा
यदि रोता हुआ, भटका हुआ, दुखी या बीमार, घायल या परेशान, परिवार से
बिछड़ा, सताया हुआ मिले तो तत्काल फोन से चाइल्ड लाइन को 1098 पर सूचना
दें।
इस दौरान चाइल्ड लाइन टीम के सदस्यों मनोज वर्मा, अमरेंद्र, विकास,
देशराज, अजित ने एक नुक्कड़ नाटक के जरिए बालश्रम के विरुद्ध भी संदेश
दिया। इसके अलावा कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी भी दी गई।