फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एनसीसी एयर विंग में कैडेटों की भर्ती के लिए आवेदन 30 तक

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
लखनऊ। एनसीसी एयर विंग में कैडेटों की भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक छात्र 30 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए उम्र सीमा 24 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

मध्य कमान के जनसंपर्क अधिकारी शांतनु प्रताप सिंह ने बताया कि आवेदकों को अर्ह होने के लिए लखनऊ विश्वविद्यालय-यूपीटीयू(लखनऊ क्षेत्र) से जुड़े किसी कॉलेज में स्नातक या बीटेक फर्स्ट ईयर में होना चाहिए। तीन साल का डिप्लोमा या चार-पांच साल के स्नातक कोर्स के सेकेंड ईयर के छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती में इंटरमीडिएट स्तर पर विज्ञान वर्ग के छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन फॉर्म 20 जुलाई से '5 यूपी एयर स्क्वाड्रन एनसीसी' कार्यालय से प्राप्त किए जा सकते हैं। कार्यालय महानगर एक्सटेंशन, पुराने आरटीओ ऑफिस के पास स्थित है। एनसीसी कैडेट को तीन साल तक सामान्य व सैन्य विषयों का प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दूसरे और तीसरे साल के अंत में 'बी' और 'सी' सर्टिफिकेट मिलेंगे। पीआरओ ने आगे बताया कि एनसीसी के पाठ्यक्रम में माइक्रोलाइट एयरक्राफ्ट उड़ाना, एयरो मॉडलिंग, ड्रिल और हथियारों की ट्रेनिंग दी जाएगी। सी सर्टिफिकेट में ए-बी ग्रेडिंग पाने वाले कैडेट भारतीय सशस्त्र बलों में अधिकारी संवर्ग के लिए सीधे एसएसबी साक्षात्कार में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए स्नातक में कम से कम 50 प्रतिशत अंक(वायु सेना के लिए 60 फीसदी) होने चाहिए। एनसीसी सर्टिफिकेट धारकों को विश्वविद्यालय-कॉलेज के प्रवेश और पढ़ाई में अतिरिक्त छूट मिलती है। राज्य और केंद्र सरकार की नौकरियों में भी उन्हें वरीयता दी जाती है। योग्य छात्रों को छात्रवृत्तियां भी प्रदान की जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें