नौसेना शौर्य वाटिका आम लोगों के लिए खुली।
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार के पास एलडीए की सीजी सिटी कॉलोनी में बनी नौसेना शौर्य वाटिका 15 अगस्त से आम लोगों के लिए खोल दी गई। पहले दो सप्ताह तक यहां प्रवेश निशुल्क रहेगा। इसके बाद वयस्कों के लिए 50 रुपये और बच्चों के लिए 25 रुपये टिकट निर्धारित किया गया है।
वाटिका के शुभारंभ के मौके पर तीन यूपी नेवल यूनिट एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कमांडर रोहित सूद ने कैडेट्स की मौजूदगी में ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। कार्यक्रम में एलडीए के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने बताया कि नौसेना शौर्य वाटिका में लोगों को मनोरंजन के साथ भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास, शौर्य और पराक्रम को करीब से जानने का अवसर मिलेगा। परिसर को खासतौर पर बच्चों और युवाओं में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और नौसेना के प्रति गौरव की भावना विकसित करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। शहरवासी परिवार के साथ वाटिका का भ्रमण करें और यहां उपलब्ध सुविधाओं का लाभ उठाते हुए भारतीय नौसेना के गौरवशाली इतिहास और वीरता से परिचित हों।
नौसेना शौर्य वाटिका आम लोगों के लिए खुली।
नौसेना शौर्य वाटिका आम लोगों के लिए खुली।