फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नवयुग कन्या महाविद्यालय का केन्या के विश्वविद्यालय से करार

विज्ञापन
एमओयू पर हस्ताक्षर के दौरान मौजूद महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. मंजुला। 
विज्ञापन
लखनऊ। राजेंद्र नगर स्थित नवयुग कन्या महाविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए केन्या की यूनिवर्सिटी ऑफ एम्बू के साथ समझौता किया है। आठ अक्तूबर को हुए इस समझौते के तहत दोनों संस्थान संयुक्त शोध, विद्यार्थी प्रशिक्षण, इंटर्नशिप और शिक्षकों के कौशल विकास के लिए मिलकर काम करेंगे।
विज्ञापन


महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. मंजुला उपाध्याय ने बताया कि यह पहल लखनऊ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. जेपी सैनी के मार्गदर्शन में की गई। समझौते का उद्देश्य दोनों संस्थानों के बीच ज्ञान, अनुभव और शोध से जुड़ी जानकारियों का आदान-प्रदान करना है। इसके तहत संगोष्ठियों, कार्यशालाओं और सम्मेलनों का संयुक्त आयोजन भी किया जाएगा। साथ ही, विद्यार्थियों को प्रशिक्षण और मार्गदर्शन देने के लिए अवसर विकसित किए जाएंगे। आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (आईक्यूएसी) की संयोजक प्रो. संगीता कोतवाल, आईक्यूएसी की सदस्य और समझौता समन्वयक डॉ. नेहा अग्रवाल की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें