फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नौचंदी, गंगा गोमती और पंजाब मेल रोकी

Sun, 24 Dec 2023 12:24 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
रायबरेली। कोहरे और ट्रैफिक ब्लॉक ने ट्रेनों का संचालन बिगाड़ दिया है। शनिवार को भी कई ट्रेनों को आसपास के स्टेशनों पर तय समय से ज्यादा देर तक रोका गया। लेटलतीफी बढ़ने से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई। यात्री इधर-उधर टहल कर इंतजार करते रहे।सहारनपुर से प्रयागराज जाने वाली नौचंदी एक्सप्रेस सुबह 50 मिनट की देरी से शहर के रेलवे स्टेशन पहुंची, जिसकी लेटलतीफी लक्ष्मणपुर स्टेशन पर बढ़कर सवा घंटे से ज्यादा हो गई। बीच में इस ट्रेन को 20 मिनट तक रोका गया। नौचंदी एक्सप्रेस के इंतजार में ही गंगा गोमती एक्सप्रेस को लक्ष्मणपुर स्टेशन पर 20 मिनट तक रोकना पड़ा।
विज्ञापन

प्रयागराज से लखनऊ जाने वाली गंगा गोमती एक्सप्रेस आधे घंटे विलंब से शहर के रेलवे स्टेशन पहुंची। हावड़ा से अमृतसर जाने वाली पंजाब मेेल शहर के स्टेशन पर सवा घंटे विलंब से पहुंची। यह गाड़ी लखनऊ की ओर रवाना हुई तो रास्ते में बछरावां स्टेशन पर आधे घंटे रोका गया।
नई दिल्ली से बनारस जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस पौने दो घंटे और पटना से जम्मू तवी जाने वाली अर्चना एक्सप्रेस एक घंटे विलंब से आई। बनारस से नई दिल्ली जाने वाली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, प्रतापगढ़ से कानपुर जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस, लखनऊ से प्रयागराज जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस और बनारस-लखनऊ एक्सप्रेस आधे-आधे घंटे देर से पहुंची। स्टेशन अधीक्षक रवि रंजन का कहना है कि ट्रेनों की लेटलतीफी कोहरे की वजह से बढ़ी है। लखनऊ के पास ट्रैफिक ब्लॉक की वजह से कुछ ट्रेेनें देर तक रोकी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें