जामो (अमेठी)। ससुराल में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित के मौत मामले में पति, सास व ससुर पर दहेज के प्रताड़ित करने सहित अन्य गंभीर धाराओं में भाई की तहरीर पर केस दर्ज हुआ है। पुलिस ने शनिवार को पति को गिरफ्तार कर लिया। पति का चालान कोर्ट भेजते हुए पुलिस सास व ससुर की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है। मुसाफिरखाना के कपूरचंद्रपुर निवासी ओम प्रकाश ने अपनी बहन राजकुमारी का विवाह 2017 में जामो थाने के रानीपुर कटारी गांव निवासी कृष्णा से की थी। बृहस्पतिवार की सुबह राजकुमारी का शव फंदे से लटका मिला था। विवाहिता के भाई ओम प्रकाश ने दहेज में बाइक की मांग पूरी न करने पर पति कृष्णा, ससुर जंगली व सास गुड्डा के खिलाफ केस दर्ज किया था।
पुलिस ने शनिवार को धर्मगत तिराहा पूरब गौरा के पास पति कृष्णा उर्फ किशन को गिरफ्तार कर लिया। कृष्णा को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने चालान कोर्ट भेजते हुए सास व ससुर की तलाश तेज कर दी है। एसएचओ विवेक सिंह ने बताया कि संभावित स्थानों पद दबिश दी जा रही है। जल्द ही दोनों को गिरफ्तार कर चालान कोर्ट भेजते हुए आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।