फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

5 दिवसीय नाट्य समारोह 22 से

Fri, 13 Dec 2013 10:26 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
इस महीने हास्य नाटकों की फुहार शहवासियों को भिगोएगी। कहीं दूल्हे की तलाश दर्शकों को गुदगुदाएगी तो कहीं एकतरफा प्यार खिलखिलाकर हंसने को मजबूर कर देगा।
विज्ञापन


प्रेक्षागृह में सिर्फ ठहाके ही गूंजेंगे। एक के बाद एक पांच नाटकों का मंचन होगा मंचकृति की ओर से 22 दिसंबर से शुरू होने वाले 23वें बाबू हरदयाल वास्तव हास्य नाट्य समारोह में।
विज्ञापन


मंचकृति के महामंत्री संगम बहुगुणा ने बताया कि समारोह 26 तक चलेगा और मंचन संगीत नाटक अकादमी केसंत गाडगे प्रेक्षागृह में होगा।

जिसमें दिल्ली की रंगभूमि, भोपाल की त्रिकर्षि, जबलपुर की विवेचना रंगमण्डल व बरेली की रंग विनायक रंगमण्डल संस्थाएं हास्य नाटकों का मंचन करेंगी।

समारोह में तपन भट्ट, सुनील कुमार सिंह, रंजीत कपूर, जयवर्धन व हरिशंकर परसाई की कहानियां मंच पर उतरेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें