फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीवर खोदाई के बाद नटखेड़ा रोड बदहाल

विज्ञापन
सीवर खोदाई के बाद नटखेड़ा रोड बदहाल।
विज्ञापन
लखनऊ। आलमबाग स्थित नटखेड़ा रोड पर सीवर कार्य के लिए हुई खोदाई से सड़क जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई है। बारिश से स्थिति और बिगड़ गई है। बाजार में दुकानों के बाहर पानी भरने से ग्राहकों और राहगीरों को दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

आलमबाग नटखेड़ा रोड युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष मनीष अरोड़ा ने बताया कि कुछ दिन पहले सड़क निर्माण शुरू होने की बात हुई थी, लेकिन काम पूरा नहीं हो पाया। अब त्योहारों को लेकर बाजार में भीड़ रहती है, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति और जलभराव से ग्राहक परेशान हो रहे हैं। दुकानों में कपड़ों सहित अन्य सामान का स्टॉक भरा है। त्योहार पर अच्छे कारोबार की उम्मीद है, लेकिन खराब सड़क के कारण ग्राहक दुकानों तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। व्यापार मंडल ने मांग की है कि दिवाली से पहले सड़क की मरम्मत और जलभराव का समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें