लखनऊ। नेशनल पी जी कॉलेज में बृहस्पतिवार को बीए (बैचलर ऑफ आर्ट्स) पाठ्यक्रम की सभी 440 सीटें काउंसलिंग के अंतिम दिन पूरी तरह से भर गईं। बृहस्पतिवार को 142 छात्रों ने अपनी फीस जमा कर दी। जबकि शेष बची 71 सीटों के छात्र शुक्रवार को फीस जमा करेंगे।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस साल बीए पाठ्यक्रम में छात्रों का रुझान उत्साहजनक रहा। काउंसलिंग प्रक्रिया सुचारु रूप से हुई और निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी सीटें भर गईं। शुक्रवार केा बीएससी मैथ्स ग्रुप की काउंसिल शुरू होगी