फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 130 किमी की रफ्तार से चलेंगी अमृत भारत एक्सप्रेस 2.0

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दरभंगा, मोतीहारी व मालदाटाउन से चलकर लखनऊ आने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का नया वर्जन उतारा जा रहा है। इन ट्रेनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को हरी झंडी दिखाएंगे।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि रेल यात्रियों को किफायती दर पर उच्च गुणवत्तायुक्त और आरामदायक यात्रा अनुभव देने के लिए अमृत भारत एक्सप्रेस 2.0 विकसित की गई हैं। यह ट्रेनें 130 किमी/घंटा की रफ्तार से चलेंगी। इसके अतिरिक्त 12 प्रमुख सुधार बोगियों में किए गए हैं। इन सुविधाओं के अतिरिक्त ट्रेन की सामान्य बोगी में बेहतर वेंटिलेशन, आरामदायक सीटें, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था, रेडियम फ्लोर स्ट्रिप्स और यात्री सूचना प्रणाली जैसी उन्नत सुविधाएं प्रदान की गई हैं। ट्रेन के शौचालय दिव्यांगजन अनुकूल बनाए गए हैं तथा एयर स्प्रिंग बॉडी से झटके नहीं महसूस होंगे।
विज्ञापन


यहां किया गया सुधार

-सेमी-ऑटोमैटिक कप्लर से सेफ्टी वठाई गई है

-मॉड्यूलर ट्वॉयलेट

-मजबूत पिलर व पाटीशन से कोच को मजबूती मिली है

-आपात स्थिति में संवाद के लिए टॉक-बैंक यूनिट

- ईपी असिस्टेड ब्रेक सिस्टम से बेहतर ब्रेकिंग सुविधा

- आरामदायक सीटें

-अल्ट्रा मॉडन पैंट्रीकार

-बंदे भारत जैसी लाइटिंग

-फायर डिटेक्शन सिस्टम

-बोगियों को जोडने वाले सुरक्षित गैंगवे

- आपातकालीन स्थिति में उपयोग के लिए वाह्य इमरजेंसी लाइट

-मोवाइल होल्डर के साथ चार्जिंग सॉकेट
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें