फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: राष्ट्रीय पदक विजेता छात्रों को मिलेंगे सीएम खेल पुरस्कार, 1.50 करोड़ का बजट मंजूर; पढ़ें पूरा अपडेट

Sun, 28 Dec 2025 10:43 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

राष्ट्रीय पदक विजेता छात्रों को यूपी में सीएम खेल पुरस्कार दिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा विभाग मई-जून में यह आयोजन करेगा। 69वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं के लिए विभाग ने 1.50 करोड़ का बजट मंजूर किया है। आगे पढ़ें पूरा अपडेट...
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को पढ़ाई के साथ खेलों में भी दक्ष बनाने पर फोकस है। इसके लिए हर मंडल में खेल स्टेडियम और 22 जिलों के विद्यालयों में मिनी स्टेडियम बनाए जा रहे हैं। इसी क्रम में अब 69वीं राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में पदक विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री विद्यालयी खेल पुरस्कार से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए मई-जून में आयोजन किए जाएंगे।

विज्ञापन


बेसिक व माध्यमिक विद्यालयों में छात्रों को खेलकूद में आगे बढ़ाने के लिए राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इस साल प्रदेश में सात खेलों की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं हुईं। इनका समापन होने के बाद राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक विजेता छात्रों को सीएम विद्यालय खेल पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। 

माध्यमिक शिक्षा विभाग की ओर से स्वर्ण, रजत व कांस्य पदक एकल विजेताओं को क्रमश: 75 हजार, 50 हजार व 30 हजार रुपये बतौर पुरस्कार दिए जाएंगे। स्कूल टीम को क्रमश: 35 हजार, 25 हजार व 15 हजार रुपये दिए जाएंगे। इसके लिए विभाग ने डेढ़ करोड़ रुपये के बजट का प्रावधान किया है।
विज्ञापन


माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने बताया कि स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसजीएफआई) की ओर से प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बढ़ावा देने के लिए काफी प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हमारे छात्र काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। ऐसे में उनको प्रोत्साहित करने के लिए राज्य, मंडल व जिला स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें