जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ मुकदमा न दर्ज होने पर सरयू नदी में जलसमाधि की धमकी देने वाले कबड्डी के राष्ट्रीय खिलाड़ी दिनेश सिंह को घर में नजरबंद कर दिया गया है।
दिनेश सिंह ने सैनिकों के खिलाफ अभद्र टिप्प्णी करने के मामले में फारुक अब्दुल्ला के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी थी।
दिनेश सिंह ने कहा था कि अगर मुकदमा दर्ज नहीं किया गया तो वह सरयू के नया घाट पर जल समाधि ले लेगा। जिस पर कोतवाली नगर पुलिस ने उसके जनौरा स्थित आवास पर नजरबंद कर दिया।