फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज की प्रवेश परीक्षा की डेट जारी, यहां देखें पूरी डिटेल

Mon, 20 Jan 2020 05:00 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून में जनवरी-2021 सत्र में कक्षा आठ में प्रवेश के लिए परीक्षा 1 व 2 जून 2020 को राजकीय जुबली इंटर कॉलेज निकट सिटी रेलवे स्टेशन लखनऊ में होगी। 1 जून को अंग्रेजी का प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक, गणित का प्रश्न पत्र अपराह्न दो बजे से 3.30 बजे तक होगा।
विज्ञापन


2 जून को सामान्य ज्ञान का प्रश्न पत्र सुबह 10 बजे से 11 बजे तक होगा। उपशिक्षा निदेशक विभा मिश्रा ने रविवार को बताया कि कक्षा आठ में प्रवेश पाने के लिए अभ्यर्थी की आयु 1 जनवरी 2021 को 11 वर्ष 6 माह से कम और 13 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

उम्मीदवार को 1 जनवरी 2021 को किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में सातवीं कक्षा में अध्ययनरत या सातवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। लिखित परीक्षा उत्तीर्ण परीक्षार्थियों का बौद्धिक ज्ञान व व्यक्तित्व परीक्षा 6 अक्तूबर 2020 को होगी। साक्षात्कार स्थल, समय की सूचना चयनित उम्मीदवारों को सितंबर 2020 के पहले सप्ताह में दी जाएगी।
विज्ञापन


अन्य राज्यों के केंद्रीय कर्मचारी जो वर्तमान में यूपी में कार्यरत हैं, उनके बच्चों को लिखित एवं मौखिक परीक्षा के लिए अपने अभिभावक के वर्तमान कार्यालय का पता व संबंधित राज्य में निवास करने के प्रमाण पत्र की दो प्रतियां संलग्न करनी होगी।
विज्ञापन

आवेदन पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज देहरादून से खरीदा हुआ ही मान्य

प्रवेश के लिए आवेदन पत्र, विवरण पत्रिका व पुराने प्रश्न पत्र के एक सेट के लिए सामान्य जाति के उम्मीदवार को 600 रुपये, अनुसूचित जाति-जनजाति के उम्मीदवार को 555 रुपये, आरआईएमसी की वेबसाइट से ऑनलाइन भुगतान करके प्राप्त किया जा सकता है।

आवेदन पत्र राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कालेज देहरादून से खरीदा हुआ ही मान्य होगा। इसके लिए कमांडेंट, राष्ट्रीय भारतीय सैन्य कॉलेज देहरादून के नाम से स्टेट बैंक ऑफ  इंडिया तेल भवन देहरादून बैंक कोड नंबर 01576 के नाम से डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से प्राप्त किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि प्रवेश के लिए आवेदन पत्र के साथ पासपोर्ट आकार की दो नवीनतम फोटोग्राफ जन्म प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण-पत्र, अनुसूचित जाति तथा जनजाति का प्रमाण-पत्र, प्रधानाचार्य से प्रमाणित वर्तमान कक्षा में अध्ययनरत छात्र का मूल रुप में सत्यापित किया हुआ प्रमाण-पत्र 31 मार्च 2020 तक उपशिक्षा निदेशक माध्यमिक षष्टम मंडल लखनऊ के कार्यालय में स्पीड पोस्ट या कोरियर से अनिवार्य रूप से भेजना होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें