फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी के डीजीपी को राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने जारी किया नोटिस, ये है वजह

Fri, 01 Jun 2018 01:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डीजीपी ओपी सिंह। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने नोएडा पुलिस द्वारा एक नाबालिग लड़की को अवैध हिरासत में रखकर उसे शारीरिक प्रताड़ना देने के प्रकरण का स्वत: संज्ञान लेते हुए यूपी के डीजीपी को नोटिस जारी किया है।
विज्ञापन


आयोग ने डीजीपी से चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है। बता दें कि 14 वर्षीय किशोरी को नोएडा के सेक्टर 39 थाने व सालारपुर चौकी में आठ दिन अवैध रूप से हिरासत में रखने और इस दौरान पिटाई करने, उसे सिगरेट से जलाने व करंट लगाने की खबरें प्रकाशित हुईं। 

एक निजी संस्था बचपन बचाओ आंदोलन व चाइल्ड वेलफेयर कमेटी के हस्तक्षेप पर पुलिस ने बालिका को छोड़ा था।

आयोग ने डीजीपी को नोटिस जारी कर  पूछा है कि उन्होंने इस मामले में अपने स्तर पर क्या कार्रवाई की। अगर आरोप सही हैं तो जनसेवक होने के नाते इन पुलिस कर्मियों का अपराध अक्षम्य है। वे कड़ी सजा के पात्र हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें