रूस के सेंट पीटसबर्ग शहर में आयोजित नेशनल जियोग्राफिक वर्ल्ड
चैंपियनशिप-2013 में राजधानी के मेधावियों का दबदबा रहा है।
राजधानी के
सिटी मॉण्टेसरी स्कूल महानगर (तृतीय कैंपस) की प्रधानाचार्या प्रेमा
सुब्रह्मण्यम के नेतृत्व में गई भारतीय टीम कांस्य पदक हासिल करने में सफल
रही है।
टीम में सेठ एमआर जयपुरिया के छात्र अप्रतिम तथागत के साथ सेंट
कबीर रेजीडेंशियल स्कूल (हिसार) के जयंत अबहीर एवं बाल भारती पब्लिक स्कूल
(नई दिल्ली) के उत्कर्ष गुप्ता शामिल हैं।