फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: पश्चिमी यूपी के कई जिलों में निपुण परीक्षा स्थगित, स्कूल बंद होने के कारण लिया गया निर्णय

Mon, 25 Nov 2024 02:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

वायु प्रदूषण के कारण स्कूल बंद होने के कारण प्रदेश के कई जिलों में होने वाली नैट परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने आदेश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कई जिलों में वायु प्रदूषण होने के कारण स्कूल बंद कर दिए गए हैं जिसके कारण नैट (निपुण एसेसमेंट टेस्ट) की परीक्षा स्थगित कर दी गई है। महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। 

विज्ञापन


जारी किए गए आदेश में कहा गया है कि एनसीआर क्षेत्र में वायु प्रदूषण से सुरक्षा को देखते हुए मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, हापुड़, गौतमबुद्ध नगर, बागपत, मुजफ्फरनगर और शामली में विद्यालयों में शिक्षण कार्य का संचालन अग्रिम आदेश तक बंद किया गया है। जिसके कारण इन जिलों में निपुण असेसमेंट टेस्ट का आयोजन 25 से 28 नवम्बर 2024 तक स्थगित किया जा रहा है।

बता दें कि 25 और 26 नवंबर को लखनऊ सहित अयोध्या, प्रयागराज, सहारनपुर और कानपुर में परीक्षा का आयोजन होना है।

इसी तरह निपुण परीक्षा का आयोजन 27 और 28 नवंबर को गोरखपुर, वाराणसी, और चित्रकूट में किया जाएगा। वहीं, मेरठ, अलीगढ़ और झांसी मंडल में भी परीक्षा का आयोजन 27 और 28 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


28 और 29 नवंबर को परीक्षा का आयोजन देवीपाटन, मुरादाबाद और आजमगढ़ मंडल में किया जाएगा। आगरा, बस्ती और मिर्जापुर मंडल में परीक्षा का आयोजन 28 और 29 नवंबर को होगा।

भाषा और गणित में दक्ष बनाने के लिए होगा टेस्ट
दो दिनों में होने वाली इस परीक्षा को कराने के लिए अधिकारी तैयारियों में जुटे हैं। परीक्षा को सचल दल की निगरानी में कराया जाएगा और लाखों विद्यार्थी परीक्षा देंगे। भाषा और गणित में विद्यार्थियों को दक्ष करने के लिए निपुण भारत मिशन के तहत नैट (निपुण असेसमेंट टेस्ट) कराया जाना है।

परीक्षा नकलविहीन हो, इसके लिए अधिकारियों की टीमें गठित होंगी। निगरानी के लिए उड़नदस्ते बनेंगे। प्रश्नपत्र डायट स्तर पर तैयार कराए गए हैं। परिषदीय स्कूलों में होने वाली नैट परीक्षा में बच्चे ओएमआर शीट पर ही उत्तर लिखेंगे। महानिदेशक स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से पारदर्शितापूर्ण ढंग से परीक्षा आयोजित किए जाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें