फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नसीमुद्दीन के समर्थक भड़के, मायावती को बताया धोखेबाज, लगाए मुर्दाबाद के नारे

Thu, 11 May 2017 01:57 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
रैली न‌िकालते नसीमुद्दीन के समर्थक
विज्ञापन
नसीमुद्दीन सिद्दीकी के गृह जनपद बांदा् में उनके समर्थकों का गुस्सा मायावती के खिलाफ फूटा। समर्थकों ने मायावती के विरोध में रैली ‌निकाली और मायावती धोखेबाज और मायावती मुर्दाबाद के नारे लगाए।
विज्ञापन


बता दें क‌ि बसपा सुप्रीमो मायावती ने कई साल तक उनके करीबी रहे पार्टी के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन और उनके बेटे अफजल को पार्टी से बाहर कर दिया। उन्हें बाहर करने की घोषणा सतीश चंद्र मिश्र ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दी। 

इस दौरान उन्होंने नसीमुद्दीन पर कई आरोप भी लगाए। मिश्र ने कहा, नसीमुद्दीन ने चुनाव के दौरान पैसा लिया साथ ही ये भी कहा क‌ि सिद्दीकी ने पश्चिमी यूपी में बेनामी संपत्तियां बनाई हैं और बूचड़खाने भी स्थापित किए हैं।
विज्ञापन


पार्टी से निकाले जाने की सूचना मिलने पर नसीमुद्दीन ने भी तीन पेज का प्रेसनोट जारी करके मायावती के खिलाफ जमकर भड़ास निकाली थी। नसीमुद्दीन ने ये भी कहा था क‌ि जल्द ही सुबूतों के साथ मायावती का काला चिट्ठा खोलेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें