फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन कांग्रेसी व एक सपा विधायक बसपा में हुए शामिल, तस्वीरें

Thu, 11 Aug 2016 12:43 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
चार मुस्लिम विधायक और एक पूर्व मंत्री बुधवार को हाथी पर सवार हो गए। इनमें तीन विधायक कांग्रेस और एक सपा का है। भाजपा नेता व पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने भी बसपा का दामन थाम लिया। बसपा महासचिव नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने इन पांचों को पार्टी में शामिल करने की घोषणा की।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बसपा में शामिल होने वाले सभी विधायकों पर विधान परिषद के पिछले चुनाव में क्रास वोटिंग करने का आरोप है। कांग्रेस व सपा इन विधायकों को अनुशासनहीनता के आरोप में निलंबित कर चुकी है।
विज्ञापन

3 of 5
बसपा विधानमंडल दल के कार्यालय में मीडिया से मुखातिब नसीमुद्दीन ने बताया कि स्वार (रामपुर) से कांग्रेस विधायक नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, स्याना (बुलंदशहर) से कांग्रेस विधायक दिलनवाज खां, तिलोई (अमेठी) से कांग्रेस विधायक डॉ. मो. मुसलिम, बुढ़ाना (मुजफ्फरनगर) से सपा विधायक नवाजिश आलम खां और ददरौल (शाहजहांपुर) से दो बार विधायक व पूर्व मंत्री रहे अवेधश वर्मा ने बसपा की नीतियों व मायावती की शैली से प्रभावित होकर पार्टी ज्वाइन की है।

4 of 5
दूसरे दलों से निष्कासित व निलंबित विधायकों को बसपा में शामिल करने संबंधी सवाल पर नसीमुद्दीन ने कहा कि उन्हें बसपा में शामिल करने का अधिकार सुरक्षित था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बसपा के कुछ विधायकों के पार्टी छोड़ने और भाजपा में जाने के सवाल सवाल पर उन्होंने कहा कि जिनके टिकट कटे हैं, उनमें से कुछ लोग ऐसी हरकतें कर रहे हैं किसी और के बसपा छोड़ने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें