डोपिंग में फंसे पहलवान नरसिंह यादव मंगलवार को सीएम अखिलेश से मिलने उनके आवास पर पहुंचे। अखिलेश यादव ने उनसे सहानुभूति जताई और कहा, जो हो चुका उससे निराश होने के बजाय भविष्य के बारे में सोचें।
सीएम ने नरसिंह को आश्वासन दिया कि सरकार केंद्र सरकार से अनुरोध करेगी कि उनके साथ घटी घटना के मामले में सीबीआई जांच कराई जाए। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि वह चाहते हैं कि इस प्रकरण की गहराई से छानबीन हो ताकि दोषी सामने आ सके और उसके विरुद्ध कार्रवाई हो सके।
उन्होंने कहा कि सीबीआई जांच होने से भविष्य में और किसी खिलाड़ी के साथ ऐसी घटना होने के संभावना घटेगी।