मुलायम सिंह यादव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुकाबला करने में सक्षम हैं। ऐसे में भाजपा विरोधी सोच के नेताओं को आगे बढ़कर समर्थन करने की जरूरत है। यह आह्वान उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य सभा सदस्य नरेश अग्रवाल ने किया।
वे रविवार को लखनऊ में संगठन के प्रस्तावित प्रांतीय अधिवेशन के सिलसिले में जिला अध्यक्षों एवं प्रांतीय पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा विरोधी दलों ने हाथ मिलाया वहां भाजपा सत्ता तक नहीं पहुंच सकी। बिहार इसका प्रत्यक्ष उदाहरण है।
उन्होंने मुलायम द्वारा भविष्य में तीन राज्यों में होने वाले चुनाव से पहले मोर्चा गठित करने की पहल को सराहा और कहा कि जनता दल नेताओं को इस मोर्चा में बढ़ चढ़कर शामिल होना चाहिए।