केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राजीव प्रताप रूडी ने कहा कि यूपी के नेताओं के दिल बड़े हैं। पर्रिकर को बड़े उद्देश्य के लिए यूपी से राज्यसभा भेजा जा रहा है। पर्रिकर के साथ रूडी भी रविवार शाम लखनऊ पहुंचे।
पत्रकारों के सवालों के जवाब में रूडी ने कहा कि खुशी है कि नरेंद्र मोदी के साथ काम करने का मौका मिलेगा। मंत्री के रूप में वे जनाकांक्षाओं को पूरा करने की कोशिश करेंगे।
रूडी ने बताया कि पार्टी ने उन्हें मनोहर पर्रिकर का नामांकन कराने के लिए भेजा है। सोमवार सुबह भाजपा विधायक दल की बैठक होगी और दोपहर 12 बजे परिकर राज्यसभा के लिए नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
पर्रिकर का यूपी जैसे बड़े प्रांत में आना ऐतिहासिक मौका है। यूपी से बतौर राज्यसभा सदस्य राष्ट्रीय राजनीति में उनके जाने से नया समीकरण उभरेगा। वे यूपी का प्रतिनिधित्व करते हुए देश की सरकार में काम करेंगे।