फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश तो मुलायम को मुझे निकालने का हक नहीं: सपा नेता नरेश अग्रवाल

Sun, 01 Jan 2017 07:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
सपा नेता नरेश अग्रवाल - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव द्वारा पार्टी से निकाले जाने की बात पर पार्टी नेता नरेश अग्रवाल का कहना है कि हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष तो अखिलेश यादव हैं उनके (मुलायम) पास मुझे निकालने का कोई अधिकार नहीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कुछ लोगों ने मुलायम के दिमाग पर कब्जा कर लिया है, जिसके कारण वो कुछ सोच नहीं पा रहे हैं।

नरेश अग्रवाल ने यह भी आरोप लगाया कि मुलायम के पास ऐसे लोग हैं जो भाजपा के ज्यादा करीब हैं। उन्होंने कहा कि शिवपाल सिंह यादव व अमर सिंह नेताजी को अपने कब्जे में किए हुए हैं और उनसे मनमाने फैसले करवा रहे हैं।
विज्ञापन

ऐसा नहीं कि जो नेताजी कहेंगे वही पार्टी में होगा

नरेश अग्रवाल ने कहा कि यह बात सही है कि नेताजी ने पार्टी बनाई है पर ऐसा नहीं है कि वो जो कहेंगे वही पार्टी में होगा, लोकतंत्र भी कुछ होता है।

उन्होंने मोदी की तारीफ करने पर भी सवाल उठाए और कहा कि अगर नेताजी अखिलेश की तारीफ करेंगे तो ज्यादा अच्छा होगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें