फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता बोले, चाय बेचने वाला देश नहीं चला सकता

Thu, 14 Nov 2013 11:08 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सपा के राष्ट्रीय महासचिव सांसद नरेश अग्रवाल ने भाजपा के पीएम पद के दावेदार नरेंद्र मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि चाय बेचने वाला व्यक्ति देश नहीं चला सकता है।
विज्ञापन


नरेश ने कहा कि चौराहे पर भीड़ तो मदारी भी डमरू बजाकर जुटा लेते हैं। मोदी देश की एकता और अखंडता को नष्ट करने का प्रयास कर रहे हैं, जिसे जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।

बुधवार को राजधानी से सटे हरदोई जिले में ट्रामा सेंटर के शिलान्यास के मौके पर उन्होंने कहा कि केंद्र की कमजोर सरकार के चलते देश की अर्थव्यवस्था गड़बड़ा गई है।
विज्ञापन


पढ़िए: फेसबुक पर पहुंची अखिलेश-मोदी की लड़ाई

केंद्रीय विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद का बयान ‘पाक को संदेह का लाभ देने के लिए भारत तैयार’ को कायराना बताते हुए कहा कि अब देश को तीसरा मोर्चा ही संभाल सकता है।

गैर जरूरी टिप्पणी सपाइयों की आदतभाजपा ने सपा के राष्ट्रीय महासचिव नरेश अग्रवाल द्वारा पार्टी के प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी को लेकर की गई टिप्पणी को सामंतवादी और पूर्वाग्रही बताया है। पार्टी प्रवक्ता विजय बहादुर पाठक ने कहा कि यह लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है।

यह भी पढ़िए: जल्द पता चलेगा मोदी-मुलायम में कौन भारी

पाठक ने कहा कि लोकतंत्र में कोई भी व्यक्ति किसी भी स्तर तक पहुंच सकता है, फिर मोदी तो पिछले 12 वर्षों से गुजरात के मुख्यमंत्री हैं।

उन्होंने कहा कि ऐसे में सपा महासचिव का यह बयान न तो तार्किक है न ही व्यावहारिक। सुर्खियों में बने रहने के लिए अपनी हर सभा में मोदी पर गैर जरूरी टिप्पणी करना सपाइयों की आदत बन गई है।
विज्ञापन


यूपी की सियासत में क्या नया, क्या पुराना...खबरों का सिर्फ एक यही पता
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें