फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

29 जुलाई को लखनऊ में 56 हजार करोड़ के निवेश योजनाओं का शिलान्यास करेंगे पीएम मोदी

Tue, 10 Jul 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 जुलाई को लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 56 हजार करोड़ रुपये के 64 निवेश प्रोजेक्ट का एक साथ शिलान्यास करेंगे। प्रदेश में इतनी बड़ी रकम के प्रोजेक्ट का एक साथ शुभारंभ संभवत: पहली बार होगा। प्रदेश सरकार इसकी तैयारी में जुट गई है। लोकसभा चुनाव के पहले लगातार निवेश प्रोजेक्ट के शिलान्यास समारोह आयोजित करने की योजना है।

विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट की उपलब्धि लोगों को अब जमीन पर नजर आएगी। सरकार जुलाई और अगस्त में लगातार एमओयू से जुड़े प्रोजेक्ट को समारोहपूर्वक शुरू करने की योजना पर काम कर रही है। 29 जुलाई को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 64 निवेश परियोजनाओं का शिलान्यास कराने की योजना है।

इसी तरह अगस्त में 70 हजार करोड़ से अधिक के प्रोजेक्ट का एक साथ शुभारंभ कराने की तैयारी चल रही है। 29 जुलाई को अंबानी, अडानी, बिड़ला सहित तमाम दिग्गज उद्योगपतियों के आईटी, पर्यटन, सीमेंट, फूड प्रोसेसिंग, मोबाइल, डेयरी आदि के प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा। जिन-जिन उद्योगपतियों के प्रोजेक्ट का शिलान्यास होगा, उन सभी को आमंत्रित किया जाएगा। ये प्रोजेक्ट राज्य के अलग-अलग हिस्सों में लगेंगे। इससे बड़ी संख्या में रोजगार के अवसर का सृजन होगा।
विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि इसके पहले कभी भी इतनी बड़ी तादाद में उद्योगों की स्थापना की कार्यवाही नहीं हुई है। निवेश के दावे हकीकत में उतरना राज्य के लिए बहुत बड़ी उपलब्धि होगी। मुख्य सचिव अनूपचंद्र पांडेय इन्वेस्टर्स समिट के प्रत्येक प्रोजेक्ट के जमीन पर क्रियान्वयन को लेकर खुद नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें